जन्मदिन · अहानाBirthday · Ahana
अहाना का जन्मदिन
है अभिलाषा पूरे जहां में चमके नाम तुम्हारा,है कामना कामयाबी फूलों सी महके तुम्हारी,बधाई हो बधाई हो जन्मदिन की तुमको,आज का दिन खुशियों की सौगात लाए तुम्हारे लिए।दादू दादी की दुलारी और रूह हो तुम,मम्मी पापा की परी और आंखों का नूर हो तुम,बड़े पापा व बड़ी मम्मी की लाडली व सुरूर हो तुम,यजत भाई व दिशिका दीदी की खुशी का कारण हो तुम,कड़कती ठण्ड में सुहानी धूप का अहसास हो तुम,आंगन में फैला उजाला हो तुम।यूं समझ लो बेमिसाल हो तुम,असीम प्यार पाने की हकदार हो तुम।नित नया जीवन देती है मुस्कुराहट तुम्हारी,रिश्तों को पकड़कर रखता है शब्दों का मीठापन तुम्हारा,अपने गुणों की दौलत को प्रतिदिन सब पर लुटाती हो तुम,ऐसा क्या है तुममें, सभी गर्वित है तुम पर।सुख की सम्भावना और ईश्वर की आराधना हो तुम।दुनियां की हर खुशी दामन में हो तुम्हारे,ख्वाबों की हर मंजिल कदमों में हो तुम्हारे,शुभ दिन ये आए जीवन में हज़ार बार तुम्हारे,यही आशीर्वाद और कामना है हमारी।
