जन्मदिन · बड़े भैयाBirthday · Bade Bhaiya

बड़े भैया का 90वाँ जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ हम सब अपने भापा जी के 90 वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।बधाई हो बधाई हो जन्मदिन की आपको।आपका जन्मदिन उल्लासमय, आनन्दमय व खुशियों के लम्हों से भरा हो।हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, यश, सम्मान की कामना करते हैंभाई-बहन का यह रिश्ता खूबसूरत, निराला, न्यारा, प्यारा और अटूट है।जितनी दिल की गहराई उतना ही अटूट यह रिश्ता।आपके बचपन के किस्से आपसे सुनकर आनन्द मनाया।वो बचपन की मस्ती मासूमियत भरी मस्ती,बस खुशियां ही होती थी जीवन का आधार।अच्छाई और सच्चाई के रास्ते में अडिगता से आनन्द मनाते हुए कर्म करते रहे।कर्मों की आवाज़ शब्दों से भी ऊंची होती है।आपने अपने परिवार का नाम अपनी प्रतिभा से रोशन किया।बने सभी की आंखों का तारा।परमात्मा से प्रेम आपका अनोखा है,आपने अपने मन को राम नाम में रमा लिया।उसी से अपने जीवन को आराम से सुलझा लिया।सादा जीवन, उच्च विचार, नेक इरादे, मुक्त, सद्भावना ही आपके जीवन का श्रृंगार है।भैया देखो, मैं सबसे छोटी और आप सबसे बड़े भैया,उम्र देखकर उम्र न आंको,अरे जरा दिल में तो झांको,छोड़ो करें हास-परिहास, कहां हुई है उम्र 90।

क्या कहूँ आपके बारे में लफ्ज़ भी कम पड़ गए,आप हमारी प्रेरणा के स्त्रोत व आदर्श हो हमारे,चारों तरफ हो खुशियों की लहर,राम नाम से कापियां सुशोभित करते रहो,बरसे असीम कृपा ईश्वर की,होठों पर सदैव मुस्कान रहे,यही शुभ कामना है हमारी।

सूक्ष्म सुदेश

दादी के हाथ सेIn Dadi's handwriting

बड़े भैया का 90वाँ जन्मदिन, पन्ना 1बड़े भैया का 90वाँ जन्मदिन, पन्ना 2