जन्मदिन · अहाना

अहाना का 10वाँ जन्मदिन

अहाना आज मैं हृदयतल से जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देता हूँ,जश्न मनाओ आज तुम खुशी भरी हो शामअहाना नाम पाकर जीवन को नवीन दिशा दे रही हो तुमभावनाओं के समुद्रमन्थन से उत्पन्न उज्जवल, उत्कृष्ट मनोकामना हो तुम,ईश्वर का आशीर्वाद, आंगन की रौनक हो तुम,सुबह की पहली सौगात एवं सन्ध्या की शीतल छाया सी हो तुम,मां की परछायी और पापा की परी हो तुम,जीवन में घुलती हुई मिठास और भविष्य की आस हो तुम,बिन कहे ही समझ जाती हो मन की बात तुमक्या बोलना है यह ज्ञान है तुम्हें,कब बोलना है यह बुद्धिमानी है तुम्हारी,सकारात्मक सोच के साथ कर्म करना लक्ष्य है तुम्हारा,धैर्यवान और संवेदनशील हो तुम,कला में पारङ्गता है तुम्हारी,कर्मभूमि पर, फल के लिए श्रम तो दिल से करना होगा तुम्हे,लकीरें रब ने दी हैं, रंग तो खुद को भरना होगा तुम्हेंसजती रहे खुशियों की महफिल, हर खुशी सुहानी रहे तुम्हारी,तुम जिन्दगी में इतने खुश रहो, हर खुशी दीवानी रहे तुम्हारी।यही आशीर्वाद और कामना है हमारी।

दादू दादी

28 जनवरी 2025