जन्मदिन · दिशिका
दिशिका का 14वाँ जन्मदिन
दिशिका बधाई हो बधाई हो जन्मदिन की तुमको,उल्लासमय, आनन्दमय लम्हों से भरा हो जन्मदिन तुम्हारा,जगमगाते सितारे सी, मनमोहक प्यार का उपहार सी, सुन्दर परी सी दिशिका के आगमन से गुलाटी परिवार खिल उठा,यह दिन खुशियों का आया है और खुशियों की सौगात लाया है,फूलों से महकता रहे जीवन तुम्हारा,दिव्य क्षणों और दिव्य मार्गदर्शन से भरा हो जीवन तुम्हारा,जीवन में सदैव आगे बढ़ो, सफलता मिले अपार तुम्हें,गर्व एवं आनन्द का स्त्रोत बहुमूल्य खजाना हो तुम,परिश्रम, सहृदय व संवेदनशीलता से सम्पन्न हो तुम,सही दिशा, सही सोच, सही कर्मों से बुन रही हो जीवन का ताना बाना तुम,कर्मठता ही जीवन को आगे बढ़ाकर ले चलती है तुम्हारी,आज राह बना रही हो, तो कल मंजिल भी मिल जाएगी,हौसलों से भरी यह कोशिश, एक दिन जरूर रंग लाएगी जीवन में तुम्हारे,सादगी एवं उच्च विचार से उज्जवल हुआ जीवन तुम्हारा,संकल्प एवं अटलता से ही सफलता प्राप्त की तुमने,छल कपट से रहित निर्मल है मन का आंगन तुम्हारा,साकारात्मक, शुद्ध प्रेम, दयालु प्रकृति की छवि हो तुम,सब कुछ पा लिया हमने खुदा से मांग तुमको,मान, सम्मान और गौरव जिन्दगी में हमेशा पाना तुम,लाख मुश्किलें आएं जीवन में, इनसे न कभी घबराना तुम।यही आशीर्वाद और कामना है हमारी।
