जन्मदिन · यजत

यजत का 20वाँ जन्मदिन

आज ये कितना खुशनुमा और हसीन दिन है,यजत बधाई हो, बधाई हो जन्मदिन की तुमको,चाँद सितारों की तरह चमकता दमकता रहे जीवन तुम्हारा,दुआ है खुशियों से भर जाए जीवन तुम्हारा।गुलाटी परिवार की मान और शान हो तुम,दूरदर्शिता, बुद्धिमता से युक्त विलक्षण विद्यार्थी हो तुम,चरैवेति लक्ष्य बनाकर आगे ही बढ़ते रहते हो तुम,पढ़ना, सीखना फिर शोध करके दुर्लभ उलझनों को सुलझाना जल्दी ही सीख लिया था तुमने,शानदार, भव्य, अर्थपूर्ण वक्ता हो तुम,उत्साह, आत्मविश्वास, स्पष्टता, सहजता से सबके साथ जलधारावत् सम्बन्ध स्थापित कर लेते हो तुम,सन्तोष और आनन्द की अनुभूति होती है किसी भी विषय पर बात करके तुमसे,कभी मित्र बनकर कभी सलाहकार बनकर हमारा मन लुभाते हो तुम,समाज के लिए भी कुछ करने का जनून है तुममें,जिसका उल्लास ऊँचा उड़ने में है ऐसे उन्मत पक्षी हो तुम।कीर्ति, सम्मान मिले और बढ़े सत्कार तुम्हारा,शुभ शुभ रहे हर दिन हर पल,शुभ शुभ रहे विचार,उत्साह बढ़े चित्त चेतन में, निर्मल रहे आचार,सफलताएं नित नयी मिले, खुशियां मिले अपार तुम्हे,यही शुभ कामना है हमारी।

दादी दादू

7 मई 2024