जन्मदिन · दिशिका

दिशिका का 13वाँ जन्मदिन

बधाई हो बधाई हो जन्मदिन की तुमको,मुस्कुराती रहो, खिलखिलाती रहो,दुआ करते हैं हम कामयाब रहो, स्वस्थ और समृद्ध रहो तुम,संसार की सारी खुशियां कदम चूमे तुम्हारा।स्वच्छ और निर्मल मन है तुम्हारा,जैसे बादलों से बरसता जल,है पाक इतना जैसे सवेरा।स्नेहभरी मुस्कान, सादगी व छलरहित व्यवहार ही है सौन्दर्य तुम्हारा,सरलता और भावुकता से जीत लेती हो सबका मन तुम,रखती हो सबको बांध प्रेम से तुम।श्रम से व्यक्तित्व निखरता रहेगा तुम्हारा,सफलता का महल कर्म की नींव पर खड़ा होता है,संकल्प और अटलता ही सफलता का रहस्य है तुम्हारी।चुन कर अपने सपने बुन लो विश्वास की डोरी से,जीवन में स्वयं सिद्ध हमेशा उड़ो मुक्त गगन में तुम,आरंभ आज से नवजीवन का, विश्वास पर अपने खड़े रहो तुम।शतरंज की हो चतुर खिलाड़ी तुम।तुम जो चाहो राहों में हो तुम्हारी,हर वो ख्वाब पूरा हो जो है आंखों में तुम्हारी,यही शुभकामना है हमारी।

दादू दादी

25 सितंबर 2023

दादी के हाथ से

दिशिका का 13वाँ जन्मदिन, पन्ना 1