जन्मदिन · यजत
यजत का 19वाँ जन्मदिन
बधाई हो, बधाई हो जन्मदिन की तुमको,उल्लास, उमंग और खुशियों से भरा जीवन हो तुम्हारा।तुमने अपनी प्रतिभा से किया रोशन घर संसार हमारा,बने तुम सभी की आंखों का तारा।सफलता मिली और स्वप्नों को साकार करने का अवसर मिला तुमको,एक नया संघर्ष आरम्भ हुआ तुम्हारा,हर पल अब एक नया प्रयास कर रहे हो तुम।हर विषय की गहराई और विस्तार को जानना चाहते हो तुम,श्रम से व्यक्तित्व निखरता रहेगा तुम्हारा,ऊँचाइयों को थामे रखने में लगती हैं क्षमताएं,हर एक कोशिश का दर्जा कामयाबी से भी ऊँचा है,मंजिल बाद में आती हैं, राहें पहले आती है।गुण बड़े से बड़े, छिपे भीतर है तुम्हारे,अति उन्नत हो भविष्य तुम्हारा।है आरजू कि जहाँ में चमके नाम तुम्हारा,सफलता महके फूलों सी तुम्हारी,है ये दुआ जन्मदिन के अवसर पर तुम्हारे,कि सारे जहां की खुशियां संवारे जीवन को तुम्हारे।