जन्मदिन · रवि भैया
रवि भैया के 80वें जन्मदिन के उत्सव पर
खुशियों का कारवां लेकर आज हम अपने भैया के 80 वें जन्मदिन के उत्सव को महोत्सव बनाने चले,मैं अपने गीत गज़लों से आपको पैगाम भेजती हूँ।आपकी खैरियत की दुआ दिन रात करती हूँ,हृदय की गहराईयों से आपका अभिनन्दन करती हूँ,आपका जन्मदिवस पर बारम्बार बधाई देती हूँ।खुशकिस्मत हैं हम बहनें जिन्हें मिले हैं प्यारे भाई,प्रेम और विश्वास के बन्धन का सत्कार करती हूँ।हरे कृष्ण हरे राम की धुन में बसे हैं प्राण आपके,कन्हैया की मोहब्बत में डूबकर जीने का मज़ा तो आपने पाया,कोई आपको दीवाना कहता है तो कोई आपको मस्ताना कहता हैसेवा में ही पल पल बीते ऐसा है संकल्प आपका,कर्म ही प्रेरणा, कर्म ही धारणा, योग सेवा सदा बांटते रहे आप,आदर सत्कार व अपूर्व प्रेम सदैव पाया हमने आपसे,कभी आप हमारी तलवार हो तो कभी ढाल हो,आपमें बहता झरना ममता का।क्या कहूँ आपके बारे में लफ्ज़ भी कम पड़ गए,प्रेरणा के स्त्रोत व आदर्श हो आप हमारे।चारों तरफ हो खुशियों की लहर,हर तरफ प्रभु का गुणगान रहे।बरसे असीम अनुकम्पा ईश्वर कीहोठों पर सदैव मुस्कान रहेयही शुभ कामना है हमारी