अन्य · कैलाश भाभीOther · Kailash Bhabhi

कैलाश भाभी के लिए

तुम आशा, शक्ति और शान्ति का प्रतीक हो,नाम में नामी का निवास यही वास्तव में तुम्हारा स्वभाव है।चेहरे पर सदा सौम्यता, सरलता व प्रसन्नता झलके तुम्हारे,सादा जीवन और उच्च विचार ही तुम्हारे जीवन का श्रृंगार है,नैतिकता की सुरसरिता में मन पावन है तुम्हारा,मानवीय मूल्यों की रक्षा ही तुम्हारा लक्ष्य है,अपने से अपना अनुशासन, है संकल्प तुम्हारा।रम गया है पुण्य राम नाम हृदय में तुम्हारे,राम के पावन पथ पर हैं, जीवन अर्पण है तुम्हारा,स्वाध्याय, सेवा साधना में बीते समय तुम्हारा।विनम्रता, सच्चाई, कर्मठता, कुशलता तथा सौन्दर्य प्रकट है कार्यों में तुम्हारे,भीतर में रमण करो तुम, बाहर मत गमन करो तुम,भोगवाद के चक्रवात से सहज मिले छुटकारा,यही शुभ कामना है हमारी

सूक्ष्म