जन्मदिन · वर्मा जीजा जीBirthday · Verma Jija ji

वर्मा जीजा जी

जीजा जी, विलम्बित जन्मदिन की बहुत मुबारक हो,आपका जन्मदिन शानदार, आनन्दमय, उल्लासभरे लम्हों से भरा हो,प्रतिष्ठावान एवं गरिममय पद है आपका,निरन्तर प्रयास, एवं अभ्यास से सत्य को पहचान करवाई आपने,ज्ञान के बीज बोकर छात्रों के जीवन वृक्ष को समृद्ध किया आपने,मन की स्थिरता, बुद्धि की तीव्रता का अनोखा समन्वय है आपमें,कठिन से कठिन समस्याओं को प्रकाश बनकर सुगम बनाया आपने,कर्तव्यों के प्रति सजगता एवं अनुशासित जीवन के प्रति रुचि है आपमें,विनिमय नहीं हो सकता जिन ऋणों का, अतः सम्मान के अधिकारी हैं आप।शान्त, स्वस्थपूर्ण, सुखद, समृद्ध, तनाव मुक्त जीवन हो आपका।

सूक्ष्म एवं सुदेश

दादी के हाथ सेIn Dadi's handwriting

वर्मा जीजा जी, पन्ना 1