जन्मदिन · यजतBirthday · Yajat

यजत का 18वाँ जन्मदिन

यजत तुम्हे 18 वें जन्मदिन की बहुत मुबारक हो।यजत तुम विशेष हो, साधारण नहीं यह ज्ञात है हमें।आकाश की ऊंचाई, हिमालय की अडिगता, ज्ञान रूपी सागर की गहराई दिखती है तुममें।जिज्ञासु शिष्य की भांति, संयम साधना के पथ पर चल रहे हो तुम।आशावादी विचारों से ओतप्रोत लक्ष्य की ओर अग्रसर हो तुम।सम्मान सभी का, प्रेम सभी से करते हो, है व्यक्तित्व प्रभावशाली तुम्हारा।नम्रता, सरलता, सौम्यता, प्रसन्नता झलकती है चेहरे पर तुम्हारे।पूरे मनोयोग, आत्मविश्वास तथा निष्ठा भाव से करते हो कार्यों को तुम।जीवन में सर्वदा लक्ष्य की प्राप्ति करो तुम,भाव का बोध जाग्रत रहे साक्षी भीतर में तुम्हारा।मन से स्वागत करो उभरते काल का,काल दे रहा दस्तक नई उमंगो में,किश्ती छोड़ो अपनी नई तरंगो में,अवसर है उत्कर्ष का मन से स्वागत करो उभरते वर्ष का।यही आशीर्वाद और कामना हमारी।

दादू दादी